banner-img

बालिका प्रोत्साहन, गार्गी पुरस्कार (प्रथम किस्त वर्ष 2022-23), गार्गी पुरस्कार (द्वितीय किस्त वर्ष 2022-23) में आवेदन करने की अंतिम दिनांक 30-04-2023 है|

बालिका शिक्षा फाउंडेशन, राजस्थान

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बालिका शिक्षा फाउण्डेशन की स्थापना 30 मार्च 1995 में की गई। बालिका शिक्षा फाउण्डेशन सोसायटी एक्ट के तहत पंजीकृत संस्था है, जिसकी शाषी परिषद् के अध्यक्ष माननीय मुख्यमंत्री एवं निष्पादक परिषद् के सभापति मुख्य सचिव महोदय है।

फाउण्डेशन की स्थापना के समय राज्य सरकार के द्वारा कोरपस फण्ड के रूप में 1.00 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई। बालिका शिक्षा फाउण्डेशन में निजी शिक्षण संस्थाओं की मान्यता/क्रमोन्नति/स्थान परिर्वतन आदि के लिए आरक्षित कोष की राशि जमा करवाई जाती है। वर्तमान में कोरपस फण्ड एवं आरक्षित कोष की कुल राशि 204.00 करोड रूपये बालिका शिक्षा फाउण्डेशन के पी.डी खाते में जमा है। उक्त जमा राशि से प्रतिवर्ष लगभग 15 करोड़ रूपये ब्याज अर्जित होता है। उक्त अर्जित ब्याज से निम्नयोजनाओं का संचालन किया जाता है।

  • गार्गी पुरस्कार / बालिका प्रोत्साहन प्रमाण प्रत्र ( वर्ष 2021-22 , 2022-23)
  • गार्गी पुरस्कार / बालिका प्रोत्साहन (वर्ष 2021-22 पुरस्कार राशि प्राप्त न होने वाले आवेदन पत्रों में अपडेसन हेतु)
  • बालिका प्रोत्साहन
    कक्षा 12
    (2022-23)
  • गार्गी पुरस्कार
    कक्षा 10
    (प्रथम किस्त वर्ष 2022-23)
  • गार्गी पुरस्कार
    कक्षा 10
    (द्वितीय किस्त वर्ष 2022-23)
  • आपकी बेटी
  • शारीरिक अक्षमता आर्थिक सबलता पुरस्कार
  • मूक बधिर एवं नेत्रहीन आर्थिक सबलता पुरस्कार
  • इन्दिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार
  • मुख्यमंत्री हमारी बेटियाँ
  • विदेश में स्नातक